Saturday, July 27, 2024
Homeतकनीकसिम कार्ड का एक कोना कटा क्यों होता है? असली कारण जानें...

सिम कार्ड का एक कोना कटा क्यों होता है? असली कारण जानें ( views 100 )

नमस्कार दोस्तो, आज के इस आर्टिकल में हम आपको सिम कार्ड का एक कोना कटा क्यों होता है? ऐसा करने का पीछे असली कारण क्या है, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से इस आर्टिकल में जानने को मिलेगी।

जब भी आप दुकान में सिम कार्ड खरीदने जाते है तो गौर से देखने पर सिम कार्ड की एक साइड कटी हुई रहती है। जिसे लोग अक्सर डिजाइन समझकर अनदेखा कर देते है। उन्हे लगता है की कंपनी ये सिर्फ डिजाइन देने के लिए बनाती है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं, की ये डिजाइन के लिए नही बल्कि हमारी सुविधा के लिए ही बनाया गया है। इसकी

पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताई गई है। तो शुरू से अंत तक जरूर पढ़े ताकि हर बात अच्छे से समझ आ सके।

सिम कार्ड का एक कोना कटा क्यों होता है? असली कारण जानें

आपने अक्सर अपने मोबाइल फोन में लगे सिम कार्ड को एक साइड से कटा हुआ देखा होगा। जिसे देख आपने मन में बार बार यह सवाल उठता होगा की आखिरकार सिम कार्ड कंपनियां ऐसे क्यों करती है? क्या ऐसा करने से नेटवर्क की स्पीड बढ़ती है या फिर डिजाइन के लिए ऐसा किया जाता है? जाने इसका अलसी सच आज के आर्टिकल में। जिसमें हम आपको इसके पीछे का सही कारण बताएंगे।

सिम कार्ड का एक कोना कटा क्यों होता है?

सिम कार्ड के बिना हम न ही इंटरनेट का और न ही किसी को कॉल कर सकते है। इन सभी कार्यों के लिए सिम कार्ड का होना आवश्यक है। पहले के जो फोन होते थे, उनमें से आप सिम कार्ड निकाल नही सकते थे। सिम कार्ड फोन के साथ ही आता था। लेकिन समय के साथ साथ टेलीकॉम इंडस्ट्री का काफी विकास हुआ जिसके बाद फोन और सिम कार्ड दोनो अलग अलग मिलने लगे। जिसमें आप सिम कार्ड को आसानी से निकाल भी सकते है। अधिकतर लोग सिम कार्ड में एक साइड से कट वाले हिस्से की ओर अधिक ध्यान नही देते है। उन्हे लगता है की कंपनी ऐसा डिजाइन के लिए करती है। सिम कार्ड में ये cut पहले के सिम में नही हुआ करता था।

सिम नॉर्मल और square आकार का होता था। इस आकार के कारण लोगो को सिम कार्ड लगाने में बहुत दिक्कत होनी लगी, वो कंफ्यूज हो जाते है। लोगो को समझ नही आता था की सिम कार्ड का कौन सा साइड सीधा है। जिस कारण कई बार सिम फोन में उल्टा लग जाता था और फोन कार्य नही करता है।

यह एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी थी जिसका समाधान बहुत आवश्यक हो गया था। इस समस्या को दूर करने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों ने यह निर्णय लिया की अब से आने वाले सभी सिम कार्ड में एक कट होगा। इस कट से लोगो को आसानी से पता चला जायेगा की सिम कार्ड सीधा है या उल्टा। इसके बाद लोग सिम कार्ड को फोन में सीधा लगाने लगे और सभी मुश्किल दूर हो गया। इस डिजाइन के होने से लोगो को फोन में सिम कार्ड लगाने के लिए दुकान में जाना नहीं पड़ता है। लोग खुद ही सिम कार्ड लगा लेते है।

क्या यह डिजाइन पहले से आता था ?

यह डिजाइन सिम कार्ड में पहले नही हुआ करता था। यह कट बाद में ग्राहकों की समस्या दूर करने के लिए लाया गाय। आज दुनिया में जितने भी टेलीकॉम कंपनियां है। सभी के सिम कार्ड में आपको ये cut देखने मिल जाएगा। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए कंपनी ने इसमें बदलाव किया और इसमें एक कट लगा दिया। यदि यह कटा न होता तो हमे फोन में सिम कार्ड लगाने में काफी मुश्किल होती और सीधे और उल्टे का फ़र्क समझ में ही नही आता। यह डिजाइन हमारी सुविधा के लिए बनाया गया है। यह कटा हुआ डिजाइन आज तक सभी सिम कार्ड कम्पनी में दिखती है।

निष्कर्ष

आशा करता हूं की आज के इस आर्टिकल को पढ़कर आपको आज काफी कुछ नया सीखने को मिला होगा। जिसमें मैने सिम कार्ड का एक कोना कटा क्यों होता है? इसके पीछे का असली कारण के बारे में बताया तथा इससे संबंधित जितने भी सवाल आपके मन में घूम रहे थे, वो भी दूर हो गए होंगे। यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करना न भूले तथा आपका कोई सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में हमे जरूर बताएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments