Saturday, July 27, 2024
HomeतकनीकNo Cost EMI क्या है? इसके क्या फायदे है? ( )

No Cost EMI क्या है? इसके क्या फायदे है? ( )

आजकल जब आप ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो आपको वहां no cost emi का ऑप्शन दिखता है। जिसे देख आपके मन में सवाल जरूर उठता होगा की आखिरकार ये No Cost EMI क्या है? तथा इसके क्या फायदे है? इसी के बारे में आज के इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे तो अंत तक बने रहिए ताकि हर बात आपको अच्छे से समझ आ सके।

No Cost EMI क्या है?

जब आप कोई वस्तु खरीदते है तो उसका मूल्य एक बार चुकाने के बजाए आप किस्तों में वह मूल्य का भुगतान करते है। जिसपर आपको कोई अतिरिक्त ब्याज या प्रोसेसिंग फीस नहीं लगता है। इस तरह का ऑफर हमे महंगे दामों वाले प्रोडक्ट में देखने मिलते है। यह ऑफर कुछ बैंक द्वारा ही प्रदान किए जाते है।

 

यदि आपके पास अभी पर्याप्त पैसे नही है तो आप उस पैसों को हर महीने थोड़े थोड़े किस्तों में जमा करके वस्तु खरीद सकते है। इसमें सबसे बड़ा फायदा यह है की इसमें आपको सिर्फ उस वस्तु की कीमत देनी पड़ती है। इस तरह के ऑफर्स कंपनियां अधिकतर त्योहारो में निकालती है। जिनके पास अभी पूरे पैसे नही है प्रोडक्ट खरीदने के वह भी आसानी से no cost EMI पर वस्तु ले सकते है।

 

इसको हम एक उदाहरण के जरिए और अच्छे से समझते है। मान लिजिए आपको कोई वस्तु खरीदी है जिसकी कीमत 50,000 रुपए है। लेकिन अभी आपके पास इतने पैसे नही है, फिर भी आप इस वस्तु को no cost emi पर प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको हर महीने निर्धारित राशि जमा करना होता है। अगर आपकी 10,000 रू की किस्त है तो 5 महीने बाद आप उस वस्तु का पूरा मूल्य जो की 50,000 रू है वह चुका देंगे। इसपर आपको ब्याज देने की कोई जरूरत नही है और न ही किसी प्रकार का प्रोसेसिंग फीस देना पड़ता है।

No cost EMI के फायदे क्या है?

हमने No cost EMI क्या है, इसके बारे में तो जान लिया। अब इसके फायदे भी कई सारे है जिसकी जानकारी निम्नलिखित है –

पैसे चुकाने में आसानी होती है

यदि आप कोई वस्तु खरीदना चाहते है लेकिन वह बहुत महंगा है। और आपके लिए उतनी राशि का भुगतान एक बार में ही करना काफी मुश्किल है। ऐसे में आप no cost emi की मदद से उस वस्तु को शुरू में कुछ पैसे देकर खरीद सकते है। और बाद में हर महीने किस्त के रूप में पैसे जमा करके उस वस्तु का पूरा मूल्य चुका सकते है। इस तरह पैसे चुकाने में काफी आसानी रहती है। यहां आप अपने अनुसार चुन सकते है की आपको ये पैसे कितने महीने या साल में देना है उसके बाद एक मूल्य निर्धारित कर ले।

ग्राहक की बचत होती है

इसका सबसे बड़ा फायदे यह है की इसमें आपको उस वस्तु के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार का चार्ज या फीस नहीं देना होता है। यदि कोई वस्तु का मूल्य 50,000 रुपए है तो आपको उतना ही देना है। उससे अधिक नही। इसमें हमारे काफी पैसे बचते है।

No cost EMI के नुकसान क्या है?

इसमें हम no cost EMI के कुछ नुकसान देखेंगे जिसके बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है ताकि वस्तु खरीदते समय इन बात का ध्यान रखा जा सके।

डिस्काउंट नही मिलता

कई बार कंपनियां हमे no cost emi पर वस्तु देने के समय यदि उस वस्तु पर कोई ऑफर के तहत डिस्काउंट मिल रहा है, तो उसे हटा देती है। और ब्याज के रूप में डिस्काउंट आपको नही मिलता है। तो खरीदते समय इसपर भी आपको ध्यान देना चाहिए।

कम मांग वाली वस्तु होती है

इस प्रकार का ऑफर अक्सर आपको उन वस्तु में देखने मिलेगा जिसकी मांग कम है तथा जिसकी बिक्री नही हो रही है। ऐसे प्रोडक्ट को जल्दी बेचने के लिए कंपनी हमें उसपर No cost EMI का ऑफर देती है। तो खरीदने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखे क्योंकि इसके कारण कई बार हम ऐसे वस्तु खरीद लेते है जिसकी हमे अधिक जरूरत नही है।

अतिरिक्त राशि देनी पढ़ सकती है

जब आप no cost emi पर वस्तु लेते है तो आप एक दिनांक और राशि निर्धारित कर लेते है। जो हर माह आपको देना अनिवार्य है। ऐसा नही करने पर आपके ऊपर सही समय में किस्त नही जमा करने के कारण अतिरिक्त चार्ज लगाए जाते है।

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं, आज हमने जो आपको No Cost EMI क्या है? इसके क्या फायदे है? के बारे में बताया है वो जानकारी पढ़कर आपको काफी कुछ सीखने मिला होगा। अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करना न भूले और no cost emi से संबंधित आपका कोई सुझाव हो तो हमे कमेंट में जरूर बताएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments